महतारी वंदन योजना छत्तीसगढ़ ऑनलाइन अप्लाई कैसे करे | Mahtari Vandan Yojana Online Form Apply

महतारी वंदन योजना(Mahtari Vandan Yojana Online Form Apply) क्या है, आवेदन कैसे देखे, उद्देश्य, लाभ, लाभार्थी, दस्तावेज, योग्यता, आधिकारिक वेबसाइट, संपर्क नंबर | mahtari vandan yojana, motive, benefits, beneficiary, eligibility, documents, official website, helpline number

यह योजना छत्तीसगढ़ राज्य सरकार द्वारा राज्य की महिलाओं को लाभ देने के लिए शुरू की गई है। राज्य में वैसे तो समाज में महिलाओं को उचित सम्मान और कार्य के समान अवसर मिलते है। और विवाहित महिलाएं, अपने परिवार के पालन पोषण, घर की देखभाल, खान पान आदि सब काम देखने के साथ साथ कई आर्थिक जिम्मेदारियां भी निभाती है।

फिर भी ऐसे कई उदहारण देखे गए है, जिसमे महिलाओं को आर्थिक स्वतंत्रता और आर्थिक मामलों में निर्णय लेने में बहुत कम सहभागिता देखी गई है और इसलिए इन महिलाओं कई तरह की आर्थिक कठिनाई उठानी पड़ती है। यह देखा गया है महिलाओं को आर्थिक सहयोग मिलने पर वे अधिकांश भाग परिवार और बच्चो के पोषण, स्वास्थ्य और उनके जीवन स्तर को ओर अच्छा बनाने में खर्च कर देती है। पीएम विश्वकर्मा योजना में कैसे आवेदन करें 

Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram group Join Now
Join Facebook Page Join Now

इसी को देखते हुए राज्य महिलाओं को आर्थिक स्वावलंबन और उनके स्वास्थ्य एवं पोषण में सुधार लाने और परिवार में उनकी निर्णायक भूमिका को बढ़ाने के लिए तथा समाज में महिलाओं के प्रति भेदभाव, असमानता और जागरूकता की कमी को दूर करने के लिए यह योजना शुरू की गई है। इसके तहत हर पात्र आवेदिका विवाहित महिला को हर साल 12,000 रुपए दिए जाएंगे।

Contents

Mahtari Vandan Yojana 2024 in Hindi

Mahtari Vandan Yojana Online Form Apply
Mahtari Vandan Yojana Online Form Apply
योजना का नाममहतारी वंदन योजना
राज्यछत्तीसगढ
शुरू किसने कीविष्णु देव साई ने
विभागमहिला और बाल विकास विभाग
उद्देश्यमहिलाओं को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाना
लाभहर पात्र महिला को हर महीने 1,000 रुपए की आर्थिक सहायता मिलेगी
लाभार्थीराज्य की सभी विवाहित, विधवा, और तलाकशुदा महिलाएं
आवेदन कैसे करेऑनलाइन/ऑफलाइन
आधिकारिक वेबसाइटhttps://mahtarivandan.cgstate.gov.in/


महतारी वंदन योजना का उद्देश्य क्या है(Motive)

इस योजना का मुख्य उद्देश्य राज्य की महिलाओं के साथ भेदभाव, असमानता को दूर करना, स्वास्थ्य और पोषण स्तर में सुधार लाना, आर्थिक स्वावलंबन तथा महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देना और परिवार में उनकी निर्णय लेने की भूमिका को सुदृढ़ करना है। मधुबाबू पेंशन योजना में आवेदन कैसे करे

महतारी वंदन योजना के लाभ(Benefits)

  • इस योजना के तहत हर पात्र महिला को हर महीने 1,000 रुपए की आर्थिक सहायता राशि दी जाएगी।
  • इस योजना के द्वारा महिला के साथ उन पर आश्रित बच्चो की शिक्षा और स्वास्थ्य में सुधार होगा और उनका जीवन स्तर सुधेरगा।
  • यह लाभ की राशि पात्र महिला के बैंक खाते में सीधे डीबीटी द्वारा ट्रांसफर की जाएगी।
  • इस योजना से महिलाएं अपना खुद का कोई स्व रोजगार भी शुरू कर सकेगी।
  • इस योजना के साथ हो रही सामाजिक असमानता को कम किया जाएगा और महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा मिलेगा। वन स्टूडेंट वन लैपटॉप योजना में रजिस्टर कैसे करे

महतारी वंदन योजना की पात्रता(Mahtari Vandan Yojana Eligibility Criteria)

  • योजना के तहत लाभ केवल छत्तीसगढ़ राज्य की स्थानीय महिला को ही दिया जाएगा।
  • योजना के तहत केवल विधवा, तलाकशुदा, परित्यक्त महिला को ही लाभ मिलेगा।
  • योजना के तहत आवेदन करते समय महिला की आयु 21 साल या उससे कम होनी चाहिए।

छत्तीसगढ महतारी वंदन योजना की अपात्रता(Mahtari Vandan Yojana Ineligibility)

  • जिनके परिवार में कोई आयकर दाता हो, उन्हे लाभ नहीं मिलेगा।
  • जिनके परिवार का कोई भी व्यक्ति वर्तमान या भूतपूर्व सांसद/विधायक हो, उन्हे लाभ नही मिलेगा।
  • जिनके परिवार में कोई भी व्यक्ति भारत सरकार या राज्य सरकार के बोर्ड, निगम, मंडल के वर्तमान या पूर्व अध्यक्ष या उपाध्यक्ष हो, उन्हे लाभ नही मिलेगा।
  • जिनके परिवार का कोई भी व्यक्ति भारत सरकार या राज्य सरकार के विभाग, उपक्रम, मंडल, स्थानीय निकाय में स्थाई, संविदा पदो पर काम कर रहा अधिकारी/कर्मचारी हो, उन्हे लाभ नही मिलेगा।

महतारी वंदन योजना के दस्तावेज़(Mahtari Vandan Yojana Documents)

  • आधार कार्ड
  • जन्म प्रमाण पत्र
  • पैन कार्ड
  • मूल निवासी प्रमाण पत्र
  • विवाह प्रमाण पत्र
  • विधवा होने पर (पति की मृत्यु का प्रमाण पत्र)
  • बैंक खाते की जानकारी
  • स्वघोषणा प्रमाण पत्र
  • महिला की पासपोर्ट साइज फोटो

महतारी वंदन योजना का फॉर्म ऑफलाइन कैसे भरें(Mahtari Vandan Yojana Form Apply)

  • इसके लिए आपको सबसे पहले दिए गए लिंक से योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
Mahtari Vandan Yojana Home Page
Mahtari Vandan Yojana Home Page
  • फिर आपको होम पेज पर ही आवेदन पत्र नाम वाले ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • इससे आपके पास इस योजना का फॉर्म डाउनलोड हो जाएगा, जिसे आपको प्रिंट करवा लेना है।
Mahtari Vandan Yojana Form Basic Details
Mahtari Vandan Yojana Form Basic Details
  • अब आपको इस फॉर्म में सारी पूछी गई जानकारी जैसे आवेदिका का प्रकार, नाम, पिता/पति का नाम, जन्म की तारीख, जाति और वर्ग आदि भरना होगा।
  • फिर आपको इसमें सारे दस्तावेज जैसे जन्म प्रमाण पत्र, पैन कार्ड, कक्षा 10 की मार्कशीट, ड्राइविंग लाइसेंस आदि जोड़ देना है।
  • फिर आपको इसमें पात्र महिला का जिला, पता, ब्लॉक, पंचायत और आंगनवाड़ी केंद्र का नाम तथा कोड आदि भरना होगा।
Mahtari Vandana Yojana Aadhar and Pan Card Number
Mahtari Vandana Yojana Aadhar and Pan Card Number
  • और इसमें आपको महिला और उसके पति का आधार कार्ड, मोबाइल नंबर आदि भरना होगा।
  • फिर आपको महिला का पैन कार्ड, राशन कार्ड, मुखिया का नाम, पति का पैन कार्ड आदि भरना होगा।
  • फिर अगर महिला पहले से कोई पेंशन प्राप्त कर रही है, तो आपको इसमें महिला की पेंशन की जानकारी देनी होगी।
  • फिर आपको उसके बैंक खाते की जानकारी देनी है और सारे जोड़ गए दस्तावेज भी चुनने होंगे।
Mahtari vandan Yojana Bank Details and Documents
Mahtari vandan Yojana Bank Details and Documents
  • फिर आपको पता, तारीख और महिला के साइन आदि करना होगा और इसे वही आंगनवाड़ी केंद्र में जमा करवा देना है।
  • फिर आपको कार्यालय से एक रसीद मिलेगी। जिसे आपको संभाल कर रखना होगा।

महतारी वंदन योजना फॉर्म ऑनलाइन कैसे भरें(Mahtari Vandan Yojana Online Form Apply)

  • इसके लिए आपको सबसे पहले दिए गए लिंक से योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
Mahtari Vandan Yojana Login Button
Mahtari Vandan Yojana Login Button
  • फिर आपको होम पेज पर हितग्राही लॉगिन वाले ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
Mahtari Vandan Yojana Instructions
Mahtari Vandan Yojana Instructions
  • फिर नए पेज पर सारे निर्देश पढ़कर चेक बॉक्स पर क्लिक करना होगा।
Mahtari Vandana Yojana OTP Verification
Mahtari Vandana Yojana OTP Verification
  • फिर आपको अपना मोबाइल नंबर और कैप्चा कोड भरना है और ओटीपी भेजे वाले बटन पर क्लिक करना है।
Mahtari Vandan Yojana Basic Information
Mahtari Vandan Yojana Basic Information
  • फिर नए पेज पर आपको अपना आवेदन फॉर्म भरना है, जिसमे आपको आवेदिका का प्रकार, पति/पिता का नाम, जन्म की तारीख, दस्तावेज का विवरण, जाति, वर्ग, जिला, क्षेत्र, ब्लॉक, परियोजना, सेक्टर, वार्ड, आंगनवाड़ी केंद्र का नाम और कोड, पिनकोड, आधार कार्ड नंबर, पति का आधार नंबर, पैन कार्ड नंबर आदि भरना होगा।
  • फिर आवेदिका महिला के पहले से चली आ रही पेंशन और उस पर आश्रित बच्चो की जानकारी देनी होगी।
Mahtari Vandana Yojana Bank Details
Mahtari Vandana Yojana Bank Details
  • और फिर उसके बैंक खाते की जानकारी जैसे बैंक का नाम, IFSC कोड, खाता नंबर आदि भरना होगा।
  • फिर आपको लाभार्थी महिला और उसके पति के सारे दस्तावेज जैसे आधार कार्ड, बैंक पासबुक, मूल निवास प्रमाण पत्र, राशन कार्ड, महिला और पति का पैन कार्ड, स्वघोषणा प्रमाण पत्र और विवाह प्रमाण पत्र आदि अपलोड करना होगा।
Mahtari Vandan Yojana Documents Upload
Mahtari Vandan Yojana Documents Upload
  • फिर आपको चेक बॉक्स पर टिक करके सबमिट वाले बटन पर क्लिक करना होगा।
  • इस तरह से आपने ऑनलाइन यह फॉर्म भर लिया है।

महतारी वंदन योजना आवेदन की स्थिति कैसे चेक करे(Mahtari Vandan Yojana Check Status)

  • इसके लिए आपको सबसे पहले नीचे दिए गए लिंक से योजना के आधिकारिक पोर्टल पर जाना होगा।
  • फिर आपको आवेदन एवं भुगतान की स्थिति वाले ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
Mahtari Vandan Yojana Status Check Status
Mahtari Vandan Yojana Status Check Status
  • फिर नए पेज पर आप अपने रजिस्ट्रेशन नंबर से, मोबाइल नंबर से या आधार कार्ड नंबर से स्थिति चेक कर सकते है।
  • इन तीनो में से कोई भी भर कर आपको कैप्चा कोड भरना है और सबमिट करें वाले बटन पर क्लिक करना है।
  • इससे आपको आपके आवदेन के भुगतान की स्थिति का पता चल जाएगा।

महतारी वंदन योजना स्वघोषणा प्रमाण पत्र कैसे डाउनलोड करे(Mahtari Vandan Yojana Self Declaration Form)

  • इसके लिए आपको सबसे पहले दिए गए लिंक से योजना के ऑफिशियल पोर्टल पर जाना होगा।
  • फिर आपको वहा पर शपथ पत्र नाम वाले ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
Mahtari Vandana Yojana Self Declaration
Mahtari Vandana Yojana Self Declaration
  • फिर यह स्वघोषणा पत्र डाउनलोड हो जाएगा, जिसे आपको प्रिंट करवा लेना है।
  • इसमें आपको अपना, अपने पति/पिता का नाम, परिवार की सालाना आय आदि सारी जानकारी भरनी होगी।
Mahtari Vandana Yojana Self Declaration From Download
Mahtari Vandana Yojana Self Declaration From Download
  • फिर आपको एक गवाह के साइन, उसका पता, महिला का नाम और पूरा पता भरना होगा।
  • फिर आपको इस स्वघोषणा प्रमाण पत्र को आंगनवाड़ी केंद्र पर जाकर जमा करवा देना है।

महतारी वंदन योजना की अनंतिम सूची कैसे देखे(Mahtari Vandan Yojana Antrim List)

  • इसके लिए आपको नीचे दिए गए लिंक से योजना के पोर्टल पर जाना होगा।
Mahtari Vandan Yojana Antrim List
Mahtari Vandan Yojana Antrim List
  • फिर आपको यहां पर अनंतीम सूची नाम वाले ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • फिर आपको नए पेज पर अपना जिला, क्षेत्र, ब्लॉक, परियोजना, सेक्टर, गांव/वार्ड, आंगनवाड़ी केंद्र का नाम आदि भरना होगा।
Mahtari Vandana Yojana Anantim Suchi
Mahtari Vandana Yojana Anantim Suchi
  • फिर आपको लिस्ट मिल जाएगी, जिसमे आवेदन क्रमांक, महिला का नाम, पति का नाम, आवेदिका का प्रकार, वर्ग, पेंशन आदि को जानकारी मिलेगी।
  • इस तरह से आपको अंतरिम सूची मिल जाएगी।

महतारी वंदन योजना को अंतिम सूची कैसे देखे(Mahtari Vandana Yojana Final List)

  • इसके लिए आपको नीचे दिए गए लिंक से योजना के पोर्टल पर जाना होगा।
Mahtari Vandana Yojana Antim List Check
Mahtari Vandana Yojana Antim List Check
  • फिर आपको यहां पर अंतिम सूची वाले ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • फिर नए पेज पर आपको जिला, क्षेत्र, नगरीय निकाय, सेक्टर, गांव और आंगनवाड़ी केंद्र आदि भरना होगा।
Mahtari Vandana Yojana Last Suchi
Mahtari Vandana Yojana Last Suchi
  • फिर आपको आवेदन नंबर, लाभार्थी महिला का नाम, पति का नाम, प्रकार, आयु, आंगनवाड़ी केंद्र आदि का पता इस लिस्ट में लग जाएगा।
  • इस तरह से आपको अंतिम सूची मिल जाएगी।

महतारी वंदन योजना में शिकायत कैसे दर्ज करे(Mahtari Vandan Yojana Fill Complaint)

  • इसके लिए आपको सबसे पहले नीचे दिए गए लिंक से योजना के पोर्टल पर जाना होगा।
  • फिर आपको होम पेज शिकायत करे नाम वाले ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • फिर नए पेज पर आपको लाभार्थी का रजिस्ट्रेशन नंबर, मोबाइल नंबर, आधार कार्ड नंबर आदि में से कोई भी भरना होगा।
Mahtari Vandan Yojana Complain
Mahtari Vandan Yojana Complain
  • फिर आपको कैप्चा भरना होगा और सबमिट करें वाले बटन पर क्लिक करना होगा।
  • फिर आप अपनी शिकायत दर्ज कर सकेंगे।

महतारी वंदन योजना के संपर्क नंबर कैसे खोजे(Mahtari Vandana Yojana Helpline Number)

  • इसके लिए आपको योजना के पोर्टल पर जाना होगा।
  • फिर होम पेज पर ही संपर्क नाम वाले ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
Mahtari Vandana Yojana Helpline Number
Mahtari Vandana Yojana Helpline Number
  • फिर आपके पास राज्य से सभी जिलों के संपर्क नंबर की लिस्ट डाउनलोड हो जाएगी।
  • इनसे संपर्क करके आप योजना संबंधित जानकारी प्राप्त कर सकते है।
Official Websiteयहां क्लिक करें
Mahtari Vandana Yojana Check Statusयहां क्लिक करें
mahtari vandana yojana self declaration formयहां क्लिक करें
mahtari vandana yojana download formयहां क्लिक करें
mahtari vandana yojana guidelinesयहां क्लिक करें
Antrim Suchiयहां क्लिक करें
Final Listयहां क्लिक करें
Mahtari Vandana Yojana Helpline Numberयहां क्लिक करें
Mahtari Vandana Yojana Complaintयहां क्लिक करें

FAQ

महतारी वंदन योजना क्या है?

यह छत्तीसगढ़ राज्य सरकार द्वारा शुरू की गई योजना है, जिसके तहत महिलाओं को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने के लिए उन्हें हर महीने 1,000 रुपए की राशि आर्थिक सहायता के रूप में दी जाएगी।

महतारी वंदन योजना की तीसरी किश्त कब आएगी?

सूत्रों के अनुसार इस बार इस योजना की तीसरी किश्त 1 से 7 मई का बीच ही महिलाओं के खाते में ट्रांसफर कर दी जाएगी। ऐसा लोकसभा चुनावो के कारण किया जा रहा है।

Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram group Join Now
Join Facebook Page Join Now

महतारी वंदन का पैसा कैसे चेक करे?

इस योजना के तहत आप अपने बैंक जाकर अपने खाते में लाभ की राशि का पैसा चेक कर सकते है। इसके अलावा आप इस योजना के पोर्टल पर भी भुगतान की स्थिति चेक कर सकते हैं।

Leave a Comment